मुख्यमंत्री ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, बिजनौर के डॉ. पी.के. सिंह को सौंपा प्रतीकात्मक कार्ड

Jul 27, 2026 - 15:24
 0  4
मुख्यमंत्री ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, बिजनौर के डॉ. पी.के. सिंह को सौंपा प्रतीकात्मक कार्ड

बिजनौर/आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद बिजनौर के डॉ. पी.के. सिंह को मंच पर योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किया गया।
डॉ. पी.के. सिंह मूल रूप से बिजनौर जनपद के ग्राम फीना निवासी हैं। वर्तमान में वे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध बीवीआरआई (B.V.R.I.), बिचपुरी, आगरा में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिवारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में गंभीर एवं महंगे उपचार सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल किया गया है।
समारोह में प्रदेशभर से आए सैकड़ों प्राध्यापक, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा आगरा जनपद के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। डॉ. पी.के. सिंह को मुख्यमंत्री के हाथों प्रतीकात्मक कार्ड मिलने पर बिजनौर जनपद में खुशी का माहौल है।

@akag उत्तम हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर